28 Mar 2024, 14:55:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

मलेशिया के पेनांग लीप में मिला दुनिया का सबसे लंबा सांप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2016 1:33PM | Updated Date: Apr 12 2016 1:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालंपुर। मलेशिया के पेनांग लीप में पकड़े गए 26 फीट लंबे जालीदार अजगर को दुनिया का सबसे लंबा सांप करार दिया जा रहा है। एक दर्जन से ज्यादा लोग बड़ी मुश्किल से इस अजगर को थामकर उसका नाप लेने में कामयाब हो पाए हैं। अगर इस नाप को सही मान लिया जाए तो पेनांग के अजगर ने अमेरिकी शहर कंसास सिटी के जू में रखे गए ‘मेदुसा’ नामकर अजगर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो 25 फीट लंबा है।
 
मलेशियाई अजगर का वजन 249 किलोग्राम से कुछ ज्यादा है। गौरतलब है कि दुनिया के तमाम हिस्सों में अजगरों और अनाकोंडा के विशाल आकार को लेकर किंवदंतियां प्रचलित रही हैं, लेकिन हकीकतन 20 फीट से ज्यादा लंबे सांप कम ही पकड़े गए हैं। रेटीकुलेटेड पायथॉन यानी जालीदार अजगर की किस्म दक्षिण पूर्वी एशिया में पाई जाती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »