20 Apr 2024, 10:53:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

व्हेल के पेट से चार दिन बाद जिंदा निकला ये शख्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2016 4:50PM | Updated Date: Apr 5 2016 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्पेन में एक मछुआरा व्हेल के पेट से जिंदा निकला। उसका दावा है कि पिछले हफ्ते आए तूफान के कारण वह समुद्र में डूब गया। इस दौरान एक व्हेल ने उसे निगल लिया। वह चार दिन और तीन रात व्हेल के पेट में रहा।
 
वर्ल्ड न्यूज डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, 56 वर्षीय स्पेनिश मछुआरा लुइगी मार्कवेज रोजाना की तरह समुद्र में मछली पकडऩे के लिए जाता था लेकिन तुफान के चलते उसकी नाव लापता हो गई। उसका कहना है कि उस विशालकाय मछली ने तूफान के बाद सुबह के समय उसे निगल लिया।
 
सबसे ज्यादा डरावनी बात ये है कि वह उसके पेट में जिंदा था। उसने बाताया कि व्हेल के पेट के अंदर सबकुछ काला था। उसके अंदर उसे ठंड लग रही थी। कोस्टल गार्ड ने जब सर्च अभियान चलाया तो लुइगी मार्क्वेज के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका। इसके घटना के चार दिन बाद अचानक लुइगी मिल गया।
 
उसने बताया कि व्हेल के पेट के अदंर दो कारणों से वह जिंदा रह सका। पहला यह कि वह कच्ची मछलियां खाता था और दूसरा उसके वाटरप्रूफ घड़ी की लाइट। उसने बताया कि लगभग 72 घंटों के बाद पानी के धार के साथ उसके पेट से बाहर निकल आया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »