29 Mar 2024, 20:24:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

2 साल की उम्र में बनी सेलिब्रेटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2015 1:35PM | Updated Date: Apr 20 2015 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैनबरा। आॅस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रहने वाली मिली बेले डायमंड सोशल मीडिया सेलेब्रिटी बन चुकी है। वायरल हुई तस्वीरों के कारण सिर्फ दो साल की मिली एक बेबी मॉडल के तौर पर चर्चित हो चुकी है। इतनी छोटी उम्र में उसके पास डिजाइनर ज्वेलरी, मिनी मर्सिडीज कार और इंस्टाग्राम पर एक लाख 15 हजार फॉलोअर हैं।
 
 
मिली की मां शाई फॉक्स ने आरंभ में उसकी कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर पोस्ट की थीं। लोगों का रिस्पॉन्स देखकर उसने बेटी को मॉडल बना दिया। जैसे-जैसे मिली के प्रशंसक बढ़े, तमाम फैशन और चिल्ड्रन ब्रांड उसे महंगे गिफ्ट भेजने लगे। मिली की मां हर ब्रांड के साथ उसकी तस्वीर शेयर करने के एवज में 15 हजार रुपए लेती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »