25 Apr 2024, 07:47:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

आंख मारने वाली यह कोई लड़की नहीं बल्कि रोबोट है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2016 12:15PM | Updated Date: Apr 2 2016 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। पहली बार जब आप इसे देखेंगे, तो फर्क नहीं कर पाएंगे। यह न केवल आपसे बात करेगी, बल्कि आंख भी मारेगी। यही नहीं, यह आपसे हाथ भी मिलाएगी। मिलिए मार्क-1 से। 16 साल की हॉलीवुड स्टार की तरह दिखने वाली यह कोई लड़की नहीं, बल्कि एक महिला रोबोट है। और इसे तैयार किया है 42 साल के हांगकांग के ग्राफिक डिजाइनर रिकी मा ने। अभी यह रोबोट बाजार में नहीं आया है और रिकी इसकी छोटी-मोटी कमियों को दूर करने में लगे हुए हैं।

डेढ साल बाद पूरा हुआ सपना
रिकी को बचपन ने रोबोट से खेलने का शौक था। उन्होंने इस बारे में बचपन में सोच लिया था कि वह बड़े होकर रोबोट बनाएंगे। शुरुआत में लोगों को उनका ये आइडिया काफी बेवकूफी भरा लगा। लेकिन डेढ़ साल की मेहनत के बाद वह इसमें सफल हो गए। जब रिकी मार्क से कहते हैं कि तुम बड़ी खूबसूरत हो, तो वह जवाब में कहती है ‘हा...हा...हा...थैंक्यू।’

ऐसे तैयार हुई मार्क-1
इसमें प्रोग्राम फीड किया गया है, जो कमांड पर इंसानों जैसे एक्सप्रेशन देता है।
सिलिकॉन से बनी है बॉडी।

यह है खास

70 फीसदी हुआ है 3डी टेक्नोलॉजी का प्रयोग
34 लाख रुपए का आया खर्चा रोबोट बनाने में
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »