25 Apr 2024, 18:07:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

हब्बल ने आकाशगंगा के बीच में खोजे पांच लाख तारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2016 3:36PM | Updated Date: Apr 1 2016 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। नासा की हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन ने हमारे तारामंडल आकाशगंगा के बीच में पांच लाख से ज्यादा तारों के एक सघन समूह का पता लगाया है। नासा ने कहा कि ये तारे आकाश गंगा के ‘न्यूक्लियर स्टार क्लस्टर’ का हिस्सा हैं, जो हमारे तारामंडल का सबसे विशालकाय और सघन तारा समूह है।
 
शोधकर्ताओं ने कहा कि इसमें बहुत सघनता वाले तारा समूह के चलते यह कुछ इस तरह लगता है मानो दस लाख सूर्यों को हमारे और हमारे करीबी अंतरिक्षीय पड़ोसी अल्फा सेंचुअरी के बीच के स्थान में भर दिया गया हो।
 
हमारे तारामंडल के केंद्र में यह तारा समूह आकाश गंगा के केंद्रीय ब्लैक होल के चारों ओर है। इसका द्रव्यमान हमारे सूर्य से 40 लाख गुना है।
अंतरिक्ष विज्ञानियों ने हब्बल दूरबीन की ओर से मिली तस्वीर की मदद से इन तारों की चार साल तक की स्थितियों का आकलन किया। इस जानकारी के इस्तेमाल से वैज्ञानिकों ने न्यूक्लियर स्टार क्लस्टर की संरचना एवं द्रव्यमान आदि का पता लगाया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »