29 Mar 2024, 12:09:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

चीन में विश्व का सबसे बड़ा फिल्म स्क्रीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2016 6:28PM | Updated Date: Mar 29 2016 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। एक चीनी कंपनी ने दावा किया है कि उसने विश्व का सबसे बड़ा फिल्म स्क्रीन (100 गुणा 25 मीटर) तैयार किया है जिसका वजन 1.6 टन है। इस स्क्रीन की निर्माता चीन के अनहुई प्रांत की स्टार स्क्रीन कंपनी लिमिटेड ने इस स्क्रीन का विकास करने में दो साल का वक्त लगाया। इस स्क्रीन को चीन की स्टेट फिल्म एडमिनिस्ट्रेशन की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समिति ने अब तक के विश्व के सबसे बड़े स्क्रीन की मान्यता दी
 
है। समिति के उपनिदेशक यांग शीपेई ने बताया कि कंपनी को इस स्क्रीन को बनाने में बहुत सी तकनीकी दिक्कतें पेश आईं। उन्होंने बताया कि इस स्क्रीन की कुछ विशेषताएं राष्ट्रीय मानक से भी अच्छे स्तर की हैं। कंपनी को विभिन्न सिनेमा और मूवी थीमपार्क से इस स्क्रीन के लिए आठ आर्डर मिल चुके हैं और कंपनी को उम्मीद है कि इस स्क्रीन के औपचारिक लांच के बाद उसे और आर्डर मिलेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »