23 Apr 2024, 19:52:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

पहली बार भारत आया 1 करोड़ का कुत्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2016 12:59PM | Updated Date: Mar 29 2016 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। 1 करोड़ की कीमत वाला कुत्ता भारत लाया गया है। कोरियन डोसा मस्टिफ नस्ल के इस खास पपी को बेंगलुरु के सतीश सोमवार को भारत लेकर आए हैं।

सतीश एस. ने एक पपी के लिए 1 करोड़ रुपए चुकाए हैं। उन्होंने सूंघने की जबर्दस्त क्षमता वाली कुत्तों की खास नस्ल कोरियन डोसा मस्टिफ के 2 पपी विदेश से मंगाए हैं। सतीश इसके साथ ही देश में इस खास नस्ल के पपी के पहले मालिक भी बन गए हैं। इस नस्ल की खासियतों की बात करें तो इनकी जीवन प्रत्याशा 7 से 12 साल तक होती है। ये किसी भी माहौल में आसानी से खुद को ढाल लेते हैं। ये वफादार होते हैं और सामान्यत: शांत स्वभाव के होते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »