18 Apr 2024, 13:44:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

प्यार में पागल युवक ने गर्लफ्रेंड को किया मोटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2015 11:53PM | Updated Date: Apr 20 2015 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोंगडांग। एक युवक ने अपनी गर्लफेंड को न खोने के लिए ऐसा आइडिया खोजा कि उसे कोई तीसरा प्रोपोज नहीं कर सके। इसके लिए उसने अपनी प्रेमिका का हुलिया ही बदल डाला। असल में इसके पीछे ईर्ष्या की भावना काम कर रही थी। लड़के ने लड़की को दो साल तक इतना खाने पर मजबूर किया कि वह बेहद मोटी हो गई। आकर्षक, छरहरी और दिलकश येन ताइ ने जब यू पान के साथ दक्षिण चाइना के गोंगडांग प्रांत में डेटिंग शुरू की तब उसका वजन महज सात स्टोन यानी 44 किलो था। लेकिन दो साल बाद येन का वजन लगभग दोगुना हो गया और वह 88
किलो की हो गई।

प्रेमिका को खोने का डर

उसका तकरीबन 40 किलो वजन का बढ़ऩा असल में एक योजना का हिस्सा था ताकि उसका प्रेमी अपनी प्यारी प्रेमिका को हमेशा अपने पास रख सके। महीनों तक बॉयफ्रेंड ने इस बात का ध्यान रखा कि उसकी प्रेमिका जितना खा सकती है उतना खाए। हर दिन की खुराक तय थी। 20 साल की येन को खूब नाश्ता, ढेर सारा लंच और बड़ी मात्रा में डिनर दिया गया। यहां तक कि लड़के ने उसे आधी रात में उठाकर खाने-पीने की चीजें दी ताकि दूसरे पुरुषों का उसके प्रति आकर्षण खत्म हो जाए। अब जाकर लड़के ने अपनी प्रेमिका से हाथ में गुलदस्ता थामे शादी के लिए प्रपोज किया है।

पसंदीदा खाना खाते हुए किया प्रपोज

भोजन के दीवाने इस रोमांटिक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से शादी का प्रस्ताव भी उनकी मनपसंद रेस्त्रां वाली गली में किया। इस मौके पर दोस्तों ने पसंदीदा खाना खाते हुए इस जोड़े की तस्वीरें भी लीं। खुशी से चहकते हुए येन ने प्रस्ताव पर अपनी रजामंदी दे दी और फिर दोनों प्रेमियों ने एक दूसरे को चुंबन दिया। इससे मौके पर मौजूद दोस्त भी खुश नजर आए। यू पान ने वादा किया है कि शादी होने के बाद वह येन को और भी ज्य़ादा खिलाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »