24 Apr 2024, 13:52:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

3 बीवियां, 35 बच्चे, 100 संतानों की चाहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2016 11:26AM | Updated Date: Mar 25 2016 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। भारत सहित कई देशों में फैमिली प्लानिंग पर जोर दिया जाता रहा है। ‘हम दो हमारे दो’ हमारे देश का ही नारा है, जिसमें यह संदेश देने की कोशिश है कि कम बच्चों की परवरिश बेहतर तरीके से की जा सकती है। दुनियाभर में बेतहाशा बढ़ती आबादी की वजह से लोगों को सीमित परिवार का पाठ पढ़ाया जा रहा है, लेकिन पाकिस्तानी डॉक्टर जान मोहम्मद की तीन बेगम हैं और उनसे 35 बच्चे हैं, इसके बावजूद वे बच्चों के मामले में सेंचुरी लगाना चाहते हैं।

फिर बनेंगे पिता, दो और बीवियां हैं गर्भवती
पाकिस्तान के क्वेटा शहर के निवासी 43 वर्षीय जान मोहम्मद के फिलहाल 35 बच्चे हैं, जिनमें से 21 बेटियां और 14 बेटे हैं। फिलहाल उनकी तीन बीवियां है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के गरीब इलाके में रहने वाले जान मोहम्मद का इरादा 100 बच्चों के पिता बनने की है। जान मोहम्मद के मुताबिक पिछले सप्ताह मेरी दूसरी और तीसरी बीवी ने दो बेटियों को जन्म दिया। अब मैं 35 बच्चों का पिता बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं। इसी हफ्ते उनके दो बच्चे और होनेवाले है। दो और बच्चे होने के बाद से वह 37 बच्चों के पिता कहलाएंगे।

परिवार के पोषण पर हर माह खर्च होते हैं एक लाख रुपए
साथ ही वह बच्चों की खातिर चौथी शादी भी करने को तैयार है। जान के मुताबिक अगर मुमकिन हुआ तो मैं चौथी शादी करूंगा और 100 बच्चों का पिता बनना चाहता हूं। इतने बड़े परिवार के भरण-पोषण के लिए हर महीने करीब एक लाख रुपए की जरूरत होती है जो वह कमा लेते हैं।  जान मोहम्मद के वीडियो को फेसबुक पर 35 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »