17 Apr 2024, 00:01:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

इस मंदिर में है 2500 करोड़ रुपए की एक मूर्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2016 4:19PM | Updated Date: Mar 17 2016 4:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची/गुमला। झारखंड के नक्सल प्रभावित गुमला बंशीधर मंदिर में राधा-कृष्‍ण की 1400 किलो सोने से बनी मूर्ती स्थित है। इस मूर्ति की कीमत करीब 2500 करोड़ रुपए आंकी गई है।
कहां है मंदिर
नक्‍सल प्रभावित गढ़वा जिले के नगरऊंटारी में बाबा बंशीधर मंदिर है। इस मंदिर में सैकड़ों वर्ष पुरानी राधे-कृष्ण की मूर्ति है। मंदिर के पुजारी ब्रजकिशोर तिवारी के अनुसार, कुछ महीने पहले बीएचयू के जियोलॉजिकल विभाग के सर्वे में इस मूर्ति का बाजार मूल्य ढाई हजार करोड़ रुपए से अधिक आंका गया था।
मंदिर की कहानी
मंदिर के पहले पुजारी दिवंगत सिद्धेश्वर तिवारी की लिखी किताब के मुताबिक, विक्रम संवत 1885 में नगरऊंटारी के महाराज भवानी सिंह की विधवा रानी शिवमानी कुंवर ने इस प्रतिमा को सपने में देखा था।

रानी ने एक बार जन्माष्टमी का व्रत किया था और उसी रात भगवान ने उन्हें दर्शन दिए। भगवान ने कहा कि कनहर नदी के किनारे शिवपहरी पहाड़ी में उनकी प्रतिमा जमीन के नीचे दबी पड़ी है। उसे राजधानी में ले आओ।

इसके बाद रानी अपनी सेना के साथ उस पहाड़ी पर गई और पूजा-अर्चना के बाद उनके बताए गए स्थान पर खुदाई प्रारंभ हुई। खुदाई के दौरान रानी को बंशीधर की अद्वितीय प्रतिमा मिली। इस प्रतिमा को हाथी पर रखकर नगरऊंटारी लाया गया।

रानी इस प्रतिमा को अपने गढ़ में स्थापित करना चाहती थीं, परंतु गढ़ के मुख्य द्वार पर हाथी बैठ गया और लाख प्रयास के बाद भी वह यहां से नहीं उठा। रानी ने उसी स्थान पर प्रतिमा स्थापित कर मंदिर बनवाया। यहां प्रतिवर्ष फाल्गुन महीने में एक महीने तक मेले का आयोजन भी होता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »