24 Apr 2024, 15:54:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

लंदन के जनरल स्टोरों में बिक रहा गोमूत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2016 7:02PM | Updated Date: Mar 12 2016 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के जनरल स्टोरों में खाने की चीजों के साथ-साथ गोमूत्र भी बेचा जा रहा है, जबकि पर्यावरण विशेषज्ञों ने इसके खिलाफ चेतावनी दी है। यहां मीडिया में आई एक खबर में यह दावा किया गया है।

बीबीसी की एशियन नेटवर्क ने दावा किया है कि गोमूत्र भरी प्लास्टिक की बोतलें लंदन के कई जनरल स्टोरों में पाई गई हैं। इन पर धार्मिक उद्देश्यों के लिए लिखा हुआ है। इन स्टोरों में खाने की चीजें भी भेजी जाती हैं।

इसने बताया कि गोमूत्र की दक्षिण एशियाई हिंदू समुदाय में भारी मांग है जो विभिन्न धार्मिक समारोहों के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इंग्लैंड में इसे मानव उपभोग के लिए बेचना अवैध है। एक दुकान में गोमूत्र की बोतल  को नान बे्रड के नीचे प्रदर्शित किया गया है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »