24 Apr 2024, 02:21:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

गर्भपात को मात देकर जन्मा बच्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2016 11:54AM | Updated Date: Mar 11 2016 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रिटेन। कहा जाता है कि जाको राखे साइयां मार सके न कोई। ऐसा ही कुछ ब्रिटेन की महिला के साथ हुआ। दरअसल 24 वर्षीय विकी हार्पर को जब पता चला कि वह गर्भवती हैं और तीसरी बार मां बनने जा रही हैं, तो उन्होंने इस बच्चे को खत्म करने का फैसला किया।

उन्होंने गर्भपात करवा लिया, मगर उसके बाद भी इस बच्चे का जन्म होना अपने आपने एक चमत्कार से कम नहीं है। जब गर्भपात की कोशिश विफल हो गई, तो विकी ने उस मासूम को ऊपर वाले की मर्जी समझकर स्वीकार कर लिया। पांच साल की लेयला और दो साल की रोज की मां विकी ने गलती से गर्भधारण कर लिया था। वह अपनी गर्भनिरोधक गोली लेना भूल गई थीं।

हमेशा रहती थी सुस्ती और थकान
गर्भपात कराने का यह फैसला लेना आसान नहीं था। हालांकि, उनके 19 वर्षीय पार्टनर कीनन मैक्लोवर ने कहा कि विकी जो भी फैसला करेंगी, वह उसका समर्थन करेंगे। इसके बाद विकी ने सर्जिकल टर्मिनेशन कराने का फैसला किया। इसके तहत वैक्यूम के जरिए भ्रूण को हटाया जाता है। विकी ने बताया कि सोने से पहले वह थोड़ा चीखीं थी, लेकिन यह सब आखिर अच्छे के लिए होने जा रहा था। उसके अगले दिन हॉस्पिटल से निकलते हुए विक्की ने जल्द ही महसूस किया कि कोई गड़बड़ है। वे हमेशा ही थकी हुई और सुस्त रहती थीं।

घर में किए परीक्षण मिले सकारात्मक
विकी ने खाना-पीना छोड़ दिया था। दो बच्चों की मां होने के नाते उन्हें पता था कि यह गर्भवती होने के लक्षण हैं। घर में किए गए गर्भावस्था के परीक्षण जब सकारात्मक आए, तो उन्होंने तत्काल डॉक्टर को फोन किया। डॉक्टरों ने कहा कि गर्भवस्था के कुछ हार्मोन उनके शरीर में रह गए होंगे, इसलिए ऐसा हो सकता है। 15 प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने दोबारा स्कैन कराया और विकी चकित रह गर्इं कि गर्भपात के नौ हफ्तों बाद भी वह बच्चा उनके पेट में पल रहा था।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »