23 Apr 2024, 12:36:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

महिला बोली- ना पति को छोड़ूंगी और ना प्रेमी को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2016 12:26PM | Updated Date: Mar 5 2016 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। महिला थाने में शुक्रवार को एक ऐसा मामला आया, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पति की शिकायत लेकर आई महिला पर पति ने प्रेमी के साथ संबंध का आरोप लगाया।

इस पर महिला ने खुलकर उससे संबंध स्वीकारते हुए कहा कि ना तो मैं पति को छोडूंगी और ना प्रेमी को। उसने अपने बच्चों का पिता भी प्रेमी को ही बताया। जगन्नाथ नगर निवासी एक महिला ने थाने में पति के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करने की शिकायत की थी। उसका आरोप था कि वह उसे खर्चे के लिए रुपए भी नहीं देता है। इसके बाद पुलिस ने पति को थाने बुलाया। यहां पति ने पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए। पति बोला, इसके संबंध कॉलोनी के एक लड़के के साथ हैं। पति के इस आरोप पर पत्नी बिफर पड़ी। उसने प्रेमी को भी थाने पर बुलावा लिया और सबके सामने उससे संबंधों की बात स्वीकारी।
प्रेमी संभालता है जिम्मेदारी
पति के आरोप से आवेश में आई पत्नी थाने में बोली कि मेरा पति मेरा ख्याल नहीं रखता। मेरी जिम्मेदारी मेरा प्रेमी उठा रहा है। मेरे दोनों बच्चे भी इसी के ही हैं। यह सुनकर थाने का पूरा स्टाफ अवाक रह गया। थाने की एएसआई बबिता व्यास ने जब प्रेमी से संबंध तोड़ पति के साथ रहने के लिए समझाया तो उसने साफ इंकार कर दिया। वह बोली मैं प्रेमी को नहीं छोड़ सकती।
पुलिसकर्मी बोली- तलाक ले लो
काफी समझाने पर भी जब वह नहीं मानी तो तंग आकर एएसआई बबीता व्यास ने उसे पति से तलाक लेकर प्रेमी के साथ शादी करने की सलाह दी, लेकिन उसने इससे भी साफ इंकार कर दिया। कहने लगी पति भले ही मेरा ध्यान नहीं रखता है, लेकिन है तो मेरा पति, मैं उसे कभी नहीं छोडूंगी।
प्रेमी बोला छह महीने बाद छोड़ दूंगा साथ
महिला का ऐसा रवैया देख टीआई ज्योति शर्मा ने उसके प्रेमी से अलग से बात की। टीआई ने कहा कि उसके प्रेमी की शादी नहीं हुई है। चूंकि महिला उसे छोड़ने को तैयार ही नहीं है। इसलिए सामाजिक प्रतिष्ठा का वास्ता देते हुए हमने उसे समझाने की कोशिश की। उसने हमें छह महीने बाद महिला का साथ छोड़ देने की बात कही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »