25 Apr 2024, 04:22:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ईसा पूर्व मकबरे से मिले चीन के सम्राट के अवशेष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2016 11:48AM | Updated Date: Mar 3 2016 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के पूर्वी हिस्से में दो हजार साल पुराने मकबरे से एक सम्राट के अवशेष पाए गए हैं। ‘मार्क्विस आॅफ हैहुन’ के अवशेष एक ताबूत में थे, जिसे मकबरे से निकाला गया है। इतिहासकारों का मानना है कि इस सम्राट ने चियांक्सी प्रांत के नांचांग के निकट उसी स्थान पर दफन किया गया था, जहां से अवशेष बरमाद किए गए हैं।
 
इस अवशेष को ढूंढने वाले दल के प्रमुख जिन लिक्सियांग ने कहा कि ताबूत को इस साल जनवरी महीने में बाहर निकाला गया था और फिर इसे जांच के लिए प्रयोगशाला ले जाया गया था। ताबूत पर सम्राट का नाम लिउ हे अंकित था। इतिहासकारों के अनुसार लियू का जन्म 92 ईसापूर्व हुआ था। वह पांच साल की उम्र में चांगयी साम्राज्य का युवराज बना, जब उसके पिता की मौत हुई। वह 74 ईसा पूर्व में अपने चाचा सम्राट झाओ की नि:संतान मौत होने के बाद सम्राट बना था। इतिहासकारों का मानना है कि लिउ काफी विद्वान था, जिससे अभिजात वर्ग उससे नाराज था और उन्होंने उसे सत्ताच्युत कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »