20 Apr 2024, 07:10:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

2 माह में 20 हार्ट अटैक, फिर भी जिंदा है 4 महीने की ये बच्ची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2016 11:36AM | Updated Date: Mar 3 2016 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोलापुर।  महाराष्ट्र के सोलापुर में हार्ट अटैक का चौंकाने वाला केस सामने आया है। 4 महिने की एक बच्ची को 2 महीने में 20 बार हार्ट अटैक होने के बाद भी सही सलामत है। अदिति गिलबिले नाम की 4 महिने की बच्ची को 2-3 में हास्पिटल से छुट्टी भी मिल जाएगी। शहर के एक अस्पताल में अदिति की कार्डियेक सर्जरी की गई और फिलहाल वह खतरे से बाहर है। डॉक्टरों का कहना है कि, अदिति की हालत में अब सुधार है, वह 8 से 9 महीनों के बाद सामान्य जीवन जी सकेगी।
 
अदिति को जन्म के समय से ही दिल की कोशिकाओं से जुड़ी ऐसी दुर्लभ बीमारी थी जो तीन लाख बच्चों में से किसी एक को होती है। इस बीमारी के चलते दिल तक पहुंचने वाले खून का प्रवाह बेहद कम हो जाता है और कई बार हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। ह्रदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित 0.25 फीसदी से 0.5 फीसद लोगों को इस तरह की समस्या झेलनी पड़ती है।
 
अदिति की इस बीमारी के संबंध में तब संकेत मिले थे, जब वह महज 3 महीने की ही थी। अदिति के घर के पास के एक डॉक्टर ने ही इस बीमारी के बारे में संकेत दिया था। डॉक्टर ने प्रीति से बच्ची को पुणे ले जाने को कहा था. इसके बाद दंपती ने एचएन रिलायंस हॉस्पिटल जाकर 21 फरवरी को बच्ची का ऑपरेशन करवाया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »