19 Apr 2024, 17:25:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

एक दिन के लिए कनाडा का PM बना भारतीय मूल का परबजोत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2016 12:42PM | Updated Date: Mar 1 2016 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोरंटो। कनाडा में भारतीय मूल के प्रभजोत लखनपाल को एक दिन के लिए कनाडा का प्रधानमंत्री बनाया गया है। वो एक दिन के लिए निवर्तमान पीएम जस्टिन ट्रुडो की जगह लेंगे। इससे वो बेहद खुश है।
 
दरअसल ढाई साल पहले जब प्रभजोत कैंसर से पीड़ित थे, तब उन्होने पीएम बनने की इच्छा जताई थी। इसके बाद जब वो ठीक हो गया औऱ घर लौट आया तो वो ये बातें भूल गया। लेकिन ये बात मेक अ विश नामक संस्था को याद था। इसी कड़ी में प्रभजोत को एक दिन के लिए कनाडा का पीएम बनाया गया है।
 
परबजोत ने कहा कि बतौर प्रधानमंत्री ओटावा में पार्लियामेंट हिल जाना उसके लिए अद्भुत था। उसने ये भी कहा कि किसी भी और देश में ऐसा नहीं हो सकता और उसके लिए ये एक खूबसूरत सपने जैसा था। परबजोत ने कहा कि वो आगे आसुड लॉ स्कूल में कानून की पढ़ाई कर राजनीति में आना चाहता है ताकि वो देश और देशवासियों की सेवा कर सके। कनाडा की मेक अ विश फाउंडेशन को धन्यवाद बोलते हुए उसने कहा कि मेक अ विश ने उसका सपना पूरा कर दिया।
 
परबजोत के पिता सुरेंदर लखनपाल ने कहा कि परबजोत के इलाज के ढाई साल के बाद उसे एक दिन सूचित किया गया कि ‘मेक अ विश फाउंडेशन’ ने उनके बेटे की इच्छा को पूरा करना मंजूर कर लिया है।
 
मेक अ विश फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए परबजोत कहते हैं कि मैं कैंसर से लड़ा हूं। इससे बदतर कुछ भी नहीं हो सकता। आगे भी लड़ता रहूंगा। परबजोत के परिजन भारत में पंजाब के मंडी अहमदगढ़ में रहते थे। परबजोत के पिता सुरिंदर लखनपाल ऑटो मैकेनिक की दुकान चलाते हैं। वे 1988 में कनाडा आ गए थे। वे परबजोत की मां और बहन के साथ उसे लेकर टोरंटो एयरपोर्ट पर पहुंचने के साथ ही ‘मेक अ विश फाउंडेशन’ और आरसीएमपी के जवानों ने उनका स्वागत किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »