26 Apr 2024, 03:06:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

आॅस्ट्रेलिया के समंदर में मिली अनोखी मछली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2016 11:03AM | Updated Date: Feb 21 2016 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। आॅस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के समंदर में मछुआरों ने एक अनोखी मछली पकड़ी है। बनावट में कुछ-कुछ स्टिंग-रे की तरह दिखने वाली इस मछली का बड़ा सा मुंह है, जिसमें अनगिनत सुई जैसे तीखे दांत हैं।
 
सोशल साइट्स पर इसकी तस्वीर वायरल हो चुकी है और हजारों लोग उसे शेयर कर रहे हैं। मत्स्य विज्ञानियों का अनुमान है कि यह मछली एंडोज गूजफिश है, जिसे वैज्ञानिक लोफियोडेस एंडोई भी कहते हैं। आम मछुआरे इसे मॉन्कफिश कहते हैं। यह गहरे समुद्र में पाई जाने वाली एंगलर नस्ल की मछली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »