19 Apr 2024, 23:57:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

24 करोड़ रु. में नीलाम हुई जेम्स बॉन्ड की एस्टन मार्टिन कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2016 4:03PM | Updated Date: Feb 20 2016 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'स्पेक्टर' में इस्तेमाल हुई एस्टन मार्टिन स्पोर्ट कार डीबी 10 एक नीलामी के दौरान 3.5 मिलियन डॉलर (करीब 24 करोड़ रु) खरीदा गया है। यह रकम उसकी रिजर्व प्राइस से कहीं ज्यादा है।
 
नीलामी में फिल्म में इस्तेमाल 10 कारों में से केवल दो कारों को प्रदर्शित किया गया था। डीबी 10 की कीमत 9.7 करोड़ रुपए रखी गई थी। डीबी 10 की इस कार को वारविकशाशर में तैयार किया गया था।
 
कार के इस मॉडल में 4.7 लीटर वी8 पेट्रोल इंजन है और इसकी अधिकतम गति 190 मील/घंटा है। लेकिन इसे सार्वजनिक सड़कों पर नहीं चलाया जा सकता। रिपोर्टों के अनुसार, 'स्पेक्टर- द ऑक्सन' नाम से आयोजित की गई थी। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान 2.44 अरब रुपए की कारें ध्वस्त हो गई थीं।
 
इस नीलामी में 10 सामान पेश किए गए थे। इनसे धर्मार्थ कार्यों के लिए 27.2 करोड़ रुपए (2,785,500 पाउंड) जुटाए गए। इन सामानों में फिल्म में डेनियल कैग द्वारा पहला गया कॉस्ट्यूम शामिल हैं। यह कॉस्ट्यूम 96.41 लाख रुपए में बिका।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »