24 Apr 2024, 17:29:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

जब शादी के 7 साल बाद पति-पत्नी निकले भाई-बहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2016 12:30PM | Updated Date: Feb 16 2016 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्राजील। यहां के साओ पोलो में रहने वाले 37 वर्षीय लियंड्रो और 39 वर्षीय एड्रियाना को जब पता चला कि वे दोनों सगे भाई-बहन है तो दोनों मानो दोनों के पैर से नीचे जमीन खिसक गई हो। एक वेबसाइट के अनुसार, एड्रियाना जब एक साल की थी तो उसकी मां मारिया उसे छोड़ कर चली गई थी। एड्रियाना का पालन-पोषण उसके पिता ने किया।
 
वहीं लियंड्रो जब आठ साल का था तब उसकी मां छोड़कर चली गई। लियंड्रो का लालन-पालन उसकी सौतेली मां ने किया। जवान होने पर एड्रियाना की मुलाकात ट्रक ड्राइवर लियंड्रो से हुई। दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। दोनों सात साल तक पती-पत्नी की तरह साथ रहे और इस दौरान उनके बेटी भी हुई जो अब 6 साल की है।
 
शादी के सात साल बाद ऐड्रियाना ने एक रेडियो स्टेशन की मदद से अपनी मां की तलाश शुरू की। रेडियो स्टेशन वालों ने ऑन ऐयर कर उसकी मां मारिया से मिलवा दिया। वो अपनी मां से मिलकर बहुत खुश हुई।
 
मारिया ने बताया कि उसके दूसरे ‌पति से उसको एक बेटा लियैनड्रो भी था। कुछ वक्त बाद चूंकि वो अपने दूसरे पति से भी जुदा हो गई, इसलिए आठ साल के नन्हे लीयैनड्रो को भी उसे छोड़ना पड़ा। यह कहानी सुनकर दोनों के होश उड़ गए व ऐसी सच्चाई सामने आई जिसने देश-दुनिया के मीडिया को चौंका दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »