25 Apr 2024, 19:42:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

यह आदमी हर दिन खाता है किलो भर तीखी मिर्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2016 3:16PM | Updated Date: Feb 15 2016 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। मिर्च कितना तीखा होता है, यह कोई कहने की बात नही है। अगर खाने का स्वाद बिगड़ा हो तो थोड़ी मिर्च उसके स्वाद के बढ़ा देती है लेकिन अगर थोड़ी ज्यादा हो जाए तो खाने वाले की आँख मुहं सब लाल हो जाता है। लेकिन चीन में एक व्यक्ति ऐसा है, जो हर दिन करीब 2.5 किलो मिर्ची खा लेता है और वो भी बिना आंसू निकाले। हैली योंगजी अपने इस लाल मिर्ची के पैशन के कारण अब लोगों के बीच स्थानीय ​हीरो बन गया है और लोग इसे 'मिर्ची किंग' के नाम से बुलाने लग गए हैं।  
 
ली को मिर्ची खाना इतनी पसंद है कि उसने अपने घर के पीछे आठ विभिन्न तरीके के मिर्ची के पौधे लगा रखे है। ली की यह पसंद युवावस्था में तब उजागर हुई जब उसने कहा कि वो एक बार ​बिना मीट और अंडों के रह सकता है लेकिन तीखे के बिना नही।
 
आमतौर पर रोजाना सुबह उठकर लोग पहले ब्रश करते है। लेकिन ली सुबह आम लोगो की तरह ब्रश करना पसंद नही करते हैं। हर सुबह वो टूथपेस्ट से नहीं, बल्कि लाल मिर्च खाते हैं और उसी से अपने दांत भी साफ करते हैं। ली के मुताबिक अगर खाने में तीखापन ना हो तो खाने का स्वाद नहीं आता। वो इन लाल और तीखी मिचिर्यों को स्नैक्स की तरह खाते है।
 
अपने बीते पलों को याद करते हुए ली ने कहा कि 10 साल पहले उनके बेटे का एक्सीडेंट एक ट्रक से हो गया था। उन दिनों वो दो कटोरी मिर्ची खाकर अस्पताल चला जाता था। ली कहते हैं कि उनकी यह अजीबोगरीब आदत कोई सुपर नेचुरल पावर नही है। वहीं, अस्पताल में जांच करने के बाद डॉक्टर्स ने भी यही जवाब दिया कि वो ली भी सामान्य लोगो की तरह हैं, उनसे अलग नहीं हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »