25 Apr 2024, 16:42:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

बांसवाड़ा में जन्मी तीन पैर और दो मुंह वाली बच्ची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2016 2:46PM | Updated Date: Feb 15 2016 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उदयपुर। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक ऐसी अद्भुत बच्ची ने जन्म लिया है जिसके तीन पैर और दो मुंह हैं। कुदरत के इस करिश्में का वीड़ियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जन्म लेने वाली बच्ची बिल्कुल स्वस्थ बताई जा रही है, लेकिन उसके अंगों की बनावट सामान्य बच्चों से अलग है।
 
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह तकरीबन तीन बजे परतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राजेंद्र कटारा से पत्नी रोशनी के प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया। इस संबंध में मेल नर्स जगतसिंह और रमेश बारिया ने बताया कि महिला को प्रसव में कोई दिक्कत नहीं आई। सामान्य महिलाओं की तरह ही उसका प्रसव किया गया।
 
अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के शरीर में अतिरिक्त अंग हैं इसकी जांच के लिए बांसवाड़ा रैफर किया गया है जहां जांच के बाद ही शारीरिक सरंचना के बारे में पता चल पाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »