26 Apr 2024, 01:35:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

पसंद नहीं आया सांभर और रस्सम तो दूल्हे ने तोड़ दी शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2016 4:05PM | Updated Date: Feb 12 2016 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुमकुरु। कर्नाटक के तुमकुरू जिले में शादी के समारोह में खाना पसंद न आने के चलते लड़के वालों ने शादी ही तोड़ दी। दूल्हे ने समारोह में बने व्यंजन रसम और सांभर को नापसंद करते हुए शादी की रसम को ही तोड़ डाला। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं वरन हकीकत है।
 
दरअसल तुमकुरू जिले में आयोजित एक शादी के समारोह में करीब शामिल 300 मेहमान शामिल थे। सब लोग उस समय चौंक गए जब बेंगलुरू के रहने वाले 27 वर्षीय दूल्हे ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। जब दुल्हे से इसकी वजह पूछी गई तो उसने बताया कि समारोह में परोसी गई रसम और सांभर उनके परिवार को पसंद नही आई। दूल्हे ने अपने परिवार का समर्थन करते हुए समारोह स्थल छोड़ बारात समेत वापस लौट गए।
 
लड़की के परिवार वालों को पहले तो इस नाराजगी की वजह समझ नहीं आई। सहमती से हो रही शादी को लेकर लड़की परिवार असमंजस में पड़ गया। शादी टूटने के बाद लड़की के पिता ने समारोह में मौजूद मेहमानों से कहा कि अगर कोई उनकी बेटी से शादी करने को तैयार है तो बता देवे। इस मौके पर मौजूद लड़की का ही एक दूर का रिश्तेदार सामने आया और हाथ थामने के लिए हां कर दी। फिर क्या था लड़की के परिवार ने अपनी बेटी को उस रिश्तेदार युवक के साथ ही विदा कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »