20 Apr 2024, 21:29:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

40 दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप की दर्दनाक कहानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2016 12:22PM | Updated Date: Feb 11 2016 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बीएससी की छात्रा के साथ गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने कहा उसे 40 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया गया। शराब और बियर पिलाकर उसे नशे में रखा जाता था। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
छात्रा ने बताया कि उसे 40 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ जबरन सामूहिक दुराचार किया गया। पीड़िता ने बताया कि पिछले 29 दिसंबर की सुबह 9 बजे जब वह गांव के टैक्सी स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी उनके गांव का धर्मेन्द्र उफऱ् नरेंद्र बस ड्राइवर मिट्ठू नाम के एक व्यक्ति के साथ वहां रुक गया और उसे शहर तक बाइक से छोडऩे का भरोसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। कालेज से कुछ दूर पहले ही बस ड्राइवर मिट्ठू ने चाय पीने के बहाने बाइक रोक दी।
 
 उसने खुद चाय पिया और उसे भी पिलाया। लड़की का कहना है कि चाय पीने के बाद शाम को उसने खुद को एक मकान के अंदर पाया। पुलिस को दी गयी लिखित शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रात के दौरान चाकू की नोक पर इन दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार कर मोबाइल फोन से उसकी अश्लील वीडियो भी बनायी और इंटरनेट पर उसे अपलोड करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया।
 
5 दिन बाद मिट्ठू उसे उसी मकान में किराए पर रह रही एक किरन नाम की महिला के हवाले कर वहां से चला गया। जिसके बाद मकान में रह रहे दोनों उसे खाना खिलाकर जबरन शराब और बियर पिलाकर नशे में रखते थे और पैसे लेकर दूसरे बाहरी लड़कों के द्वारा उसे हम बिस्तर होने के लिए मजबूर करते थे। 
 
पीड़िता मौका देखकर वह वहां से 7 फरवरी को शाम 5 बजे भागने में कामयाब हो गई और खुद के साथ हुई दरिंदगी की आपबीती उसने अपने घर वालों से बताई। जिसके बाद पीड़ित परिवार थाना मसौली के अलावा महिला थाने भी गए लेकिन उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। 
मामला पुलिस के बड़े अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद थाना मसौली पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए जिला महिला हॉस्पिटल भेज दिया है। जहां उसकी मेडिकल जांच चल रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »