28 Mar 2024, 16:28:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

6 पोते-पोतियों की हसीन दादी, क्‍या है खूबसूरती का राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2016 11:34AM | Updated Date: Feb 10 2016 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रिटेन के वॉरसेस्टरशायर में रहने वाली इस महिला का नाम सैमी पैटरसन है। इन्होंने हाल ही में बारह किलो से ज्यादा वजन कम किया है। अपना वजन कम करने के लिए सैमी ने हॉफ मैराथन में हिस्सा लिया, मड रन्स का हिस्सा बनी और बूट कैंप्स में भी हिस्सा लिया। सैमी अभी 43 साल की हैं। उनके पति मार्क 56 साल के हैं। 
 
मार्क, सैमी के वजन कम करने को अच्छा कदम मानते हैं। अपना वजन कम करने के बाद एक न्यूड फोटो भी खिंचवाया है। हालांकि उनके परिजनों का कहना है कि सैमी छह पोते-पोतियों की दादी हैं। वे किसी उम्रदराज दादी दिखने की बजाय हसीन औरत दिखती हैं। 
 
पहले वे अपनी थुलथुली काया से बहुत परेशान रहती थीं और इसी कारण से उन्होंने अपना वजन करने की प्रतिज्ञा की। मेलबर्न, वोरसेस्टरशायर में फौजियों की सी कड़ी ट्रेनिंग लेने के बाद वह अपने आप को पूरी तरह से बदला महसूस करते हैं। वे इवशाम में अपना एक टैटू पार्लर चलाती हैं। 
 
शरीर के चुस्त दुरुस्त होने पर उनमें साहसिक खेलों के प्रति भी रुचि बड़ी है। कुछ समय पहले उन्होंने पैराशूट की मदद से एक जहाज से छलांग लगाई थी। वे कहती हैं कि अब उन्हें पहले की तुलना में अधिकाधिक उर्जा महसूस करती हैं। इस कारण से वे प्रतिदिन व्यायाम में भी भाग लेने लगी हैं। 
 
उनके पति मार्क ने जब उनकी एक तस्वीर खींचकर उन्हें दिखाई तो उन्हें इस बात का पूरा विश्वास हो गया कि उन्हें इस तरह के परिवर्तन की बहुत जरूरत थी। इसके बाद उन्होंने स्ट्रैटफोर्ड-अपॉन-एवन स्टूडियो में अपनी तस्वीरें खिंचवाई और उनकी इस पहल को मार्क ने सराहा और वोरसेस्टरशायर में बूट कैम्प आयोजित करने वाले जेम्स इवान्स अपनी इस शिष्या से बहुत प्रभावित हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »