29 Mar 2024, 13:57:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

क्या आप बता सकते है कितने साल की है ये महिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2016 3:46PM | Updated Date: Feb 5 2016 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ताईपेई। ताइवान की रहने वाली झांग तिंगजुआन को देखकर नहीं लगता कि वो 44 साल की हो सकती है उनके दो बच्चे भी हैं, लेकिन इनके फोटोज को देखकर ऐसा लगता है मानो इनकी उम्र महज 24 साल ही हो। सोशल मीडिया पर इनके फोटोज खूब वायरल हो रहे हैं। पहली बार तिंगजुआन तब चर्चा में आई थीं, जब इन्होंने अपनी जिम की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की।
 
जानकारी के मुताबिक, झांग पहली बार तब चर्चा में आई, जब इन्होंने अपनी जिम की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की।  झांग की ट्रिम बॉडी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता कि वे अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सजग हैं। वे कहती हैं कि मैंने एक ऐसा एरोबिक एक्सरसाइज क्रिएट किया, जिसकी वजह से मेरा वजन 49 किलो कम हो गया और मेरी स्किन भी ठीक हो गई। 
 
शायद यही वजह है कि रिंकल फ्री स्किन के साथ उनका कॉम्प्लेक्शन उनकी रियल उम्र से 20 साल छोटा दिखाता है। हालांकि, इस फिगर के पीछे बैलेंस्ड डाइट भी शामिल है। उनके मुताबिक, दुबले होने के लिए भूखे रहना बिल्कुल सही नहीं है। हाउसवाइफ झांग का 13 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। उन्हें लगातार चाईनीज और ताइवानी टीवी प्रोग्राम्स में बुलाया जाता है। एक्सरसाइज को लेकर इनके जुनून और इनके फिगर को देखकर इन्हें जिम क्वीन का खिताब मिल चुका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »