20 Apr 2024, 09:14:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

दुनिया की सबसे रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित ‘ट्रीमैन’ डेडे की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2016 9:57AM | Updated Date: Feb 5 2016 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बांडुंग। ट्रीमैन के नाम से प्रसिद्ध डेडे कोसवारा (42) की मौत हो गई है। कोसवारा लेवांडोवस्की लुट्ज डिसप्लेसिया नाम की बीमारी से पीड़ित था। इस बीमारी की वजह से उसके परिवार ने उससे दूरी बना ली थी।
 
कोसवारा की पत्नी ने इस गंभीर बीमारी की वजह से 10 साल पहले उससे नाता तोड़ लिया था। इसके बाद उसे कभी भी अपनी पत्नी और दो बच्चों का सपोर्ट नहीं मिला। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कोसवारा का कहना था कि वह इस अज्ञात बीमारी से ठीक होने के बाद नौकरी करना चाहता है। वह कहा करता था कि क्या पता एक दिन उसे एक ऐसी लड़की मिले जो उससे शादी करे।
 
अनोखी बीमारी से पीड़ित था डेडे
कोसरावा बीते तीन दशकों से लेवांडोवस्की लुट्ज डिसप्लेसिया से पीड़ित था। यह डिसीज ह्यूमन पापिलोमा वायरस को अनकंट्रोल करता है। वायरस के कारण शरीर के अंग सूखकर पेड़ जैसा बन जाते हैं। साथ ही उसे अन्य बीमारियां भी लग जाती हैं। कोसरावा को बीते तीन महीने से हेपेटाइटिस, लिवर, गैस्ट्रिक डिसआॅर्डर भी हो गए थे। वह इतना कमजोर हो गया था कि खुद से खाना भी नहीं खा पाता था और न ही बोल पाता था।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »