25 Apr 2024, 11:13:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

138 पेंसिलों को मुंह में दबा लेता है यह लड़का, बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 3 2016 10:30AM | Updated Date: Feb 3 2016 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल का 19 वर्षीय किशोर राजा थापा अपने आप में एक अजूबा है। हाल ही में उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से 138 पेंसिलों को अपने मुंह में दबा कर सबको अचरज में डाल दिया। ऐसा करके राजा ने भारत के दिनेश शिवनाथ उपाध्याय का रिकॉर्ड भारी अंतर से तोड़ दिया। दिनेश का रिकॉर्ड 92 पेंसिलों को मुंह में दबाने का था।

इससे पहले राजा 32 जलती हुई मोमबत्तियों को मुंह में दबाने का रिकॉर्ड बना चुका है। राजा का कहना है कि उसे ये सब करने में आनंद आता है। उसकी योजना अब घूम-घूम कर लोगों के बीच स्ट्रीट शो करने की है, जिससे उसका भरण-पोषण होता रहे और वह नए-नए रिकॉर्ड्स बनाने का अपना शगल भी पूरा करता रहे।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »