20 Apr 2024, 18:55:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

हैंडपंप के पानी से नहाते ही गंजे हो गए चार लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2016 9:59AM | Updated Date: Feb 2 2016 9:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लदनिया। बिहार के मधुबनी जिले में लदनिया के एक इलाके में एक हैंडपंप के पानी से नहाने के बाद पूरा परिवार गंजा हो गया। इससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने इस हैंडपंप को सील कर दिया है, जबकि परिवार के चार लोग जो प्रभावित हैं उनमें किसी अन्य तरह के प्रभाव को लेकर भी संशय बरकरार है।

दोपहर के समय घर के बाहर लगे हैंडपंप के पानी से एक ही परिवार के चार सदस्यों से स्नान किया। शाम होते-होते परिवार के सभी चारों सदस्य गंजे हो गए। प्रभावित सदस्यों में परिवार के मुखिया मो़ हासिम, पत्नी जयमून खातून, बेटी अफसाना खातून व पुत्र मो़ हफीजुल शामिल हैं।

पानी का सेंपल जांच के लिए भेजा
सूचना पर पहुंचे बीडीओ बिमल कुमार व पीएचसी के चिकित्सक डॉ़ विजय साह ने लोगों से पूछताछ भी की। हालांकि, बाल गिरने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने जांच के लिए पानी का नमूना लेकर हैंडपंप को सील कर दिया है। शनिवार को हुई इस घटना में प्रभावित लोगों को उपचार के लिए पहले खुटौना भेजा गया, जहां इन्हें स्वस्थ पाया गया। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि पानी को जांच के लिए भेजा गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »