19 Apr 2024, 22:22:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

यहां लगती है बंदरों की क्लास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2016 11:39AM | Updated Date: Jan 29 2016 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन में शरारती बंदरों को इंसान बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। हिन्दुस्तान में आज भी बच्चें आधुनिक स्कूल में पढ़ने को मोहताज हैं लेकिन चीन में इन बंदरों को तो देखिए, किस तरह से डिजिटल क्लासरूम में टाई पहन कर बैठे हैं। जी हां बंदरों का यह स्कूल चीन में है।

इस स्कूल को 24 सितंबर 2015 को चीन के शेडोंग प्रांत में खोला गया है। इस स्कूल में 30 जापानी मकाक बंदरों की एक प्रजाति हैं जिसे सामान्य व्यवहार के साथ संगीत और अन्य कार्यकलापों की भी ट्रेनिग दी जा रही है।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि कक्षा में बच्चे नहीं है बल्की बंदर है। तस्वीर में कुछ बंदर पढ़ाई को लेकर अपनी गंभीरता दिखा रहे हैं लेकिन वहीं कुछ मस्ती के मूड में दिख रहे हैं।

दरअसल चीन में 3 फरवरी से पारंपरिक चीनी नववर्ष शुरू होने जा रहा है। चीन हर साल एक जानवर से संबोधित होता है और यह साल बंदरों का है। इस लिए यह खास तैयारियां की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »