28 Mar 2024, 16:59:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

गुडग़ांव। दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुड़गांव में एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी की वजह इतनी रही कि उससे गाड़ी पीछे करते वक्त वकील के घर के बाहर रखे दो गमले टूट गए।

इसके बाद वकील ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आहत होकर उसने फांसी लगा ली। मृतक युवक की पहचान केशव के रूप में हई है। युवक नेपाल का रहने वाला था और दिल्ली के एक बिजनेसमैन के यहां नौकर का काम करता था।

घटना की सूचना पाकर गुड़गांव पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरोपी वकील खिलाफ आत्महत्या के उकसाने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

हालांकि केशव की मौत की खबर सुनने के बाद आरोपी वकील फरार है, पुलिस अभी तक वकील की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। केशव के परिजनों को नेपाल उसकी मौत की सूचना दे दी गई है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »