16 Apr 2024, 10:36:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

'दादा' की चिता के धुएं से बिफरी मधुमक्खियां, ली 'पोते' की जान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2016 3:53PM | Updated Date: Jan 14 2016 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। 93 वर्षीय एक बुजुर्ग  के दाह संस्कार में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे मृत व्यक्ति के पोते नंदकिशोर मेहता की मौत हो गई। यह घटना राजस्थान के बांरा जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के कॉलोनी गांव की है।

जानकीलाल मेहता के दाह संस्कार के दौरान धुंआ उठा। शवदाह गृह में एक पेड़ पर लगे छत्ते पर लिपटी मधुमक्खियों ने धुंए से नाराज हो कर दाह-संस्कार में शामिल कई लोगों को जख्मी कर दिया, जिसमें नंदकिशोर भी शामिल था। उसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घायलों को केलवाडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को कोटा के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मधुमक्खियों के इस हमले में घायल अन्यों का इलाज अभी जारी है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »