23 Apr 2024, 16:10:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

यह गाय देती है एक दिन में 66.7 लीटर दूध, बनाया रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2016 4:48PM | Updated Date: Jan 13 2016 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगा। पंजाब के मोगा जिले के एक गांव में एक गाय ने दूध देने के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। गाय की दूध देने की क्षमता को देखकर सब हैरान हैं। यह गाय दस-बीस किलो नहीं बल्कि पूरे 66.7 लीटर दूध देती है।

मोगा के डेयरी फार्मर की होस्टाइन फ्रीजन नस्ल की गाय एक दिन में 66.7 लीटर दूध देती है। डेयरी फार्म चलाने वाले हरप्रीत सिंह हुंदाल की गाय ने पंजाब के ही लुधियाना जिले के सरदारपुरा गांव का रिकॉर्ड तोड़ा है। सरदारपुरा गांव के दलजीत सिंह की गाय 61.8 लीटर दूध प्रतिदिन देती है। मोगा के नूरपुर हाकिमा गांव में हुंदाल डेयरी फार्म चलाते हैं। वैसे हरप्रीत के फार्म में कुल 140 गाय हैं जो प्रतिदिन 2,000 लीटर दूध देती हैं।

दूध उत्पादन का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर हुंदाल ने 1.5 लाख रुपए का इनाम जीता है। इसके अलावा उनकी ही एक और गाय ने दूसरा स्थान हासिल किया है। ह्यूमैनिटीज में ग्रैजुएट हुंदाल पिछले 10 वर्षों से डेयरी फार्मिंग के कारोबार में हैं। पुरस्कार हासिल करने के बाद हुंदाल ने कहा कि मैं गायों के न्यूट्रिशन का पूरा ख्याल रखता हूं। मैं उन्हें निश्चित समय पर भोजन देता हूं। इस मंत्र के चलते मेरी गायें अधिक दूध देती हैं। पुरस्कार जीतने वाली उनकी गाय हर दिन 15 किलो चारा खाती है।

हरप्रीत ने कहा कि उन्होंने 305 दिनों मे 17,000 लीटर दूध के उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि जर्सी गायों के मामले में मोरिंडा के वरिंद्र मोहन शर्मा की गाय को पहला स्थान मिला है। उनकी गाय 39.3 लीटर दूध प्रतिदिन देती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »