19 Apr 2024, 19:51:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

84 साल के 'मीडिया मुगल' करेंगे जेरी हॉल से चौथी शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2016 1:33PM | Updated Date: Jan 12 2016 1:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। मीडिया जगत के बादशाह रूपर्ट मर्डोक और अमरीकी अदाकारा-मॉडल जेरी हॉल जल्दी ही शादी करने वाले हैं। मर्डोक अपनी चौथी शादी करने जा रहे हैं। मर्डोक इस बार चार बच्चों की 'बिन ब्याही' मां जैरी हॉल से शादी करने जा रहे हैं। हॉल और मर्डोक ने अपनी सगाई की घोषणा अखबार में की है। 
 
न्यूज कॉरपोरेशन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन मर्डोक पिछले चार महीने से जैरी को डेट कर रहे थे। मर्डोक की यह चौथी शादी होगी, उनके तीन शादियों से छह बच्चे हैं। वहीं जैरी के चार बच्चे हैं, जैरी ने आधिकारिक रूप से तो शादी नहीं की थी, लेकिन वे मिक जैग्गर के साथ 20 साल तक रिलेशनशिप में रहीं।
 
जानकारी के मुताबिक मर्डोक और जैरी हॉल के संबंध गर्मियों में शुरू हुए. जोड़ी शादी और भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हैं। अमरीका में रहने वाले ऑस्ट्रेलियाई मूल के मर्डोक अपनी तीसरी पत्नी वेन्डी डेंग से 2013 में ही अलग हो गए थे। मर्डोक और हॉल को पहली बार लंदन में ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड रग्बी वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान अक्टूबर में साथ देखा गया था। खबरों के मुताबिक दोनों की सगाई लॉस एंजेलिस में हुई। वहां वे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »