28 Mar 2024, 23:30:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

VIDEO: चमत्कार! 56 डिब्बे की ट्रेन महिला के ऊपर से गुजरी, फिर भी बची जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2016 9:59AM | Updated Date: Jan 12 2016 9:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुरुलिया (पश्चिम बंगाल)। कहते जाको राखो साईयां मार सके ना कोई यह कहावत एक बार फिर सच साबित हुई। हुआ यूं कि एक महिला के ऊपर से 56 वैगन की मालगाड़ी गुजरने के बाद भी वह सही सलामत बच गई। पटरियों में उलझकर गिरी महिला के ऊपर से 56 वैगन की मालगाड़ी धड़धड़ाती हुई गुजर गई और दोनों पटरियों के बीच पड़ी महिला को बस हल्की चोटें आई है। 45-वर्षीय हिमानी मांझी पुरुलिया स्टेशन की ओर जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि वह टाटानगर की ट्रेन पकडऩे के लिए अपने निमटांड स्थित घर से चली थी। पटरियां पार करते हुए महिला किसी चीज से उलझकर पटरियों के बीच गिर गई। उसी पल उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी आ गई।

मालगाड़ी के स्टाफ और वहां मौजूद लोगों ने महिला को गिरते देखकर उसे उसी स्थिति में सीधे लेटे रहने को कहा। महिला दम साधे पड़ी रही और उसके ऊपर से 56 वैगन की मालगाड़ी गुजर गई। उसे कुछ खरोंचें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद वह टाटानगर के लिए रवाना हो गई। पुरुलिया स्टेशन के एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »