17 Apr 2024, 01:10:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

सोने की चेन निकलवाने के लिए पुलिस ने चोर को खिलाए 48 केले!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2016 1:58PM | Updated Date: Jan 11 2016 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई पुलिस को उस समय भारी मशक्कत करनी पड़ी जब एक चोर सोने की चेन निगल गया। काफी मशक्कत के बाद जब चोर को 48 केले खिलाए गए तब जाकर वो चेन वापस मिली।

...और निगल गया चैन
पंत नगर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी कैलाश तिरमारे ने बताया कि यह घटना पूर्वी उपनगर घाटकोपर पूर्व के एक मछली बाजार में बुधवार की रात हुई। आरोपी गोपी आर. घावारे ने एक महिला से 25 ग्राम सोने की चेन छीन ली और भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय निवासियों ने चोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। चोर ने इस दौरान चेन को निगल लिया।

एक्सरे में पेट के अंदर दिखी चेन
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वडाला निवासी इस आरोपी को पकड़कर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई। वहां गुरुवार की सुबह एक्सरे रिपोर्ट से पता चला कि उसके पेट में कोई धातु है जो चेन हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने उसका फिर एक्सरे करवाकर चेन होने की पुष्टि की।

पहली बार की चोरी
आरोपी की उम्र 25 साल बताई गई है और यह भी कहा गया है कि उसने पहली बार अपराध किया है। हालांकि पीड़ित महिला ने अभी तक चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

पुलिस ने जबरदस्ती खिलाए केले
पुलिस ने आरोपी के पेट से चेन निकलवाने के लिए गुरुवार की रात उसे जबरदस्ती चार दर्जन केले खिलाए। शुक्रवार की सुबह जब वह टॉयलेट गया तो उसके साथ चार सिपाही भेजे गए। सिपाहियों ने उसकी टॉयलेट करते हुए वीडियो भी बनाई ताकि उसे सबूत के रूप में अदालत में पेश किया जा सके। उसके मल से चेन बरामद कर लिया गया है।

महिला ने चेन लेने से किया इनकार
इसके बाद चौथे दिन उसके मल से चेन बरामद किया गया। लेकिन उसके पेट से टॉयलट के साथ निकले चेन को महिला ने वापस लेने से इनकार कर दिया था। लेकिन फिर वह इस चेन को एक पॉलीथीन बैग में लेकर ज्वेलर्स के पास गई और वहां से इसे बदल कर दूसरा चेन खरीदा।

पहले भी हुआ था ऐसा
यह कोई पहली बार नहीं है कि जब मुंबई पुलिस ने चोरों से निगली गई चीजों को निकलवाने के लिए केले खिलाने का प्रयोग किया है। पिछले साल अप्रैल में अनिल यादव नाम के एक चोर ने भी लगभग 60,000 रुपए कीमत की एक चेन निगल ली थी। पुलिस ने उससे भी चेन निकलवाने के लिए केले खिलाए थे, लेकिन उसके फूड पाइप में पेंडेट फंस जाने के कारण चेन निकल नहीं रही थी। आखिरकार तीन दिनों तक उसे विशेष आहार खिलाया गया। वहीं, पिछले साल जुलाई में एक चोर के पेट से इसी तरीके से मंगलसूत्र निकलवाया गया। इसके लिए दो दर्जन केले के साथ दूध और दूसरी दवाइयां खिलाई गई थी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »