28 Mar 2024, 17:40:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

आईक्यू में हॉकिंग से भी आगे मुंबई की ये छात्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2016 9:36AM | Updated Date: Jan 11 2016 9:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। 11 साल की भारतीय मूल की छात्रा कश्मीया वाही ने मेनसा टेस्ट में सर्वोच्च अंक हासिल किए हैं। उन्होंने 162 अंक वाली इस परीक्षा में 162 अंक हासिल किए। इस सफलता के साथ ही वह अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग के क्लब में शामिल हो गई हैं। बताया जाता है कि आइंस्टीन और हॉकिंग का आइक्यू स्तर 160 था।

मुंबई में जन्मी वाही ने मेनसा टेस्ट में मिली कामयाबी के बाद कहा कि वह अपने प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने कहा, आइंस्टीन और हॉकिंग की श्रेणी में शामिल होना गौरव की बात है। ऐसे किसी समूह का हिस्सा बनना मेरे जैसे किसी बच्चे के लिए बड़ी सफलताओं का रास्ता खोल सकता है। कश्मीया के पिता विकास वाही और उनकी मां पूजा वाही लंदन स्थित ड्यूश बैंक में काम करते हैं।

ये है मेनसा
कैटेल-3 बी मेनसा आईक्यू जांचने की अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसमें 150 सवाल पूछे जाते हैं। इस टेस्ट में वयस्कों को अधिकतम 161 अंक और 18 साल से कम उम्र के बच्चों को अधिकतम 162 अंक मिल सकते हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली कश्मीया सबसे कम उम्र के बच्चों में शामिल हो गई है, क्योंकि इस परीक्षा में शामिल होने की न्यूनतम उम्र साढ़े दस साल है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »