25 Apr 2024, 07:53:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

2 साल तक बाबा करता रहा रेप, फिर कहा- छोटी बहन को लाओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2016 4:40PM | Updated Date: Jan 8 2016 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। सिंहस्थ के पहले एक और बाबा पर रेप का आरोप लगा है। एक महिला ने महंत दिग्विजयदास पर प्रताड़ना और दो साल तक रेप का आरोप लगाया। महिला के मुताबिक बाबा अब उसकी छोटी बहन को पास लाने के लिए दबाव बना रहा है। आरोप लगाने वाली महिला बाबा के भाई की पत्नी है। इसके पहले उज्जैन के ही संत भगवान बापू पर भी ऐसा ही मामला दर्ज हो चुका है।
 
महिला ने कहा कि महंत दिग्विजयदास दो महिलाओं को मेरे पास लेकर आए और मेरे साथ मारपीट की। इसी दौरान उन्होंने मेरी बहन के कपड़े भी फाड़ दिए। 2010 में महिला की शादी महंत के भाई से हुई थी इसके बाद वो दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ दो साल तक रेप हुआ।
 
महिला की छोटी बहन ने बताया कि महंत दिग्विजयदास ने मुझसे कहा कि तुम आ जाओ, तुमको फूल के जैसे रखूंगा। वहीं महंत का कहना है कि महिला के परिवार को आश्रम में किराए पर मकान दिलाया था। महिला उसपर कब्जा करना चाहती है। पहले भी वो आरोप लगा चुकी है जिसमें अदालत ने हमें दोषमुक्त किया था। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह पारिवारिक विवाद है। इसमें महिला के आरोपों की जांच होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »