20 Apr 2024, 06:42:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

दोस्‍तो से शर्त जीतने के चक्कर में निगल ली एक फीट लंबी संडासी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2016 10:48AM | Updated Date: Jan 8 2016 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजस्थान के एक शख्स को दोस्त से शर्त लगाना भारी पड़ गया और उसकी जान पर बना आई। दरअसल, शर्त में पैसे जितने के नाम पर एक शख्स डेढ़ फुट लंबा लोहे का चिमटा निगल गया। ये घटना राजस्थान के सांचोर में पांचला गांव की है।
 
घटना के बाद युवक डर गया और घरवालों को भी जानकारी नहीं दी। खुलासा तब हुआ जब उसके गले में सूजन गई। परिजनों को जानकारी मिली तो उनके भी होश फाख्ता हो गए। उसकी इस अजीबो गरीब हरकत से उसकी जान पर बन आई है। परिजन पहले उसे निकटवर्ती धानेरा हॉस्पिटल ले गए। यहां से उसे डीसा रेफर किया गया। डीसा के निजी अस्पताल में वह आईसीयू में भर्ती है। यहां 9 डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया और एक फुट लंबा चिमटा शरीर से बाहर निकाला।
 
युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। फिलहाल यह शख्स वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। चिमटा लिवर तक पहुंच गया था जिससे शरीर के कई हिस्सों को भारी नुकसान पहुंचा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »