25 Apr 2024, 14:54:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका की खान में मिला दुनिया का सबसे बड़ा नीलम रत्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2016 5:33PM | Updated Date: Jan 5 2016 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका की एक खान में 1404.49 कैरेट का नीलम रत्न प्राप्त किया गया है। दुनिया के इस सबसे बड़े रत्न का मूल्य 10 करोड़ डालर है। श्रीलंका के रत्न विशेषज्ञों का कहना है कि देश के दक्षिणी भाग में रत्नपुर में यह रत्न प्राप्त किया गया। रत्नपुर को ‘सिटी आफ जेम्स’ के नाम से जाना जाता है। इसका मूल्य 10 करोड़ डालर आंका गया है।

 

नीलामी में इसके 17.5 करोड़ डालर में बिकने की संभावना है। नीलम के मालिक ने बीबीसी से कहा जिस क्षण मैंने इसे देखा, उसी वक्त इसे खरीदने का फैसला किया। नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर उसने कहा रत्न को जब मेरे पास लाया गया, मुझे संदेह हुआ कि यह दुनिया का सबसे बड़ा नीलम रत्न हो सकता है। इसीलिए मैंने जोखिम लिया और इसे खरीद लिया।’’ रिपोर्ट के अनुसार नीलम के मामले में मौजूदा रिकार्ड 1,395 कैरेट का है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »