20 Apr 2024, 21:44:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

जलते होटल के साथ सेल्फी लेने वाले कपल की हुई आलोचना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2016 5:16PM | Updated Date: Jan 4 2016 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। नए साल की शुरुआत में विश्व के सबसे ऊंचे टावर बुर्ज खलीफा के पास दुबई में एक लग्जरी होटल में भीषण आग लग गई जिसमें कम से कम 16 लोग घायल हुए जबकि 1 की मौत हो गई। इस घटना के बाद होटल में जहां लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे वहीं होटल से कुछ दूरी पर मौजूद एक कपल सेल्‍फी ले रहा था। सेल्फी लेने के बाद इन्होंने उसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया।
 
टि्वटर यूजर्स ने इस कपल को निशाने पर लिया है। सोशल मीडिया पर दोनों की जमकर खिंचाई की गई। 63 मंजिला इमारत में आग लगने से प्रॉपर्टी को काफी नुकसान पहुंचा था। घटना के बाद बहुत सारे लोगों ने #Dubaifire से फोटोज शेयर की। इसी क्रम में इस कपल ने भी यह फोटो शेयर की। सोशल मीडिया ने इस कपल को मूर्ख करार दिया। इसके अलावा, इस सेल्‍फी को गैर वाजिब बताया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »