20 Apr 2024, 08:32:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

गजब…अब शौचालय नहीं तो तनख्वाह भी नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2015 10:37AM | Updated Date: Dec 31 2015 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोण्डा(उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में अपने घर में शौचालय ना बनवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को अगले महीने से तनख्वाह नहीं मिलेगी। जिलाधिकारी ने बाकायदा यह आदेश जारी किया है।

जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने विश्व बैंक के सहयोग से आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत उन्होंने सबसे पहले सरकारी कर्मचारियों से अपने यहां शौचालय बनवाने को कहा है।

उन्होंने कहा कि अब सभी सरकारी कर्मचारियों तथा राजकोष से वेतन पाने वाले कर्मियों को अपने घर में शौचालय होने और उनके इस्तेमाल का प्रमाण-पत्र लेने के बाद ही वेतन भुगतान करने के आदेश दिए हैं। यह प्रमाणपत्र उस विभाग से सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष द्वारा जारी किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि अपने घर में बिना शौचालय बनवाए किसी भी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी को अगले महीने से तनख्वाह नहीं मिलेगी।
उन्होंने कहा कि घरों में शौचालय बनवाने के लिए लोगों में बढ़ती जागरूकता के कारण तरबगंज तहसील के खानपुर जैसे अति पिछड़े गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाया जा सका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »