18 Apr 2024, 21:51:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

दूल्हे को मिली ऑडी, फॉर्च्यूनर कार और 12 बाइक्स, बराती भी हुए मालामाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2015 1:58PM | Updated Date: Dec 29 2015 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। रविवार को पुणे में एक ग्रैंड शादी का आयोजन हुआ जो की इस शादी ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया बटोरी। इस शादी में लड़की वालो ने दूल्हे को दहेज़ में ऑडी, फॉर्च्यूनर कार समेत 12 बाइक्स दी। इतना ही नही जो लोग बारात में शामिल हुए उन्हें सोने के सिक्के और अंगूठियां भी उपहार स्वरूप दी गईं। शहर के मशहूर उद्योगपति बाबूराव वायकर के बेटे अक्षय का विवाह पिंपरी के नामचीन बिल्डर गुलाब वाल्हेकर की बेटी ऐश्वर्या वाल्हेकर से हुआ।

दूल्हे को मिली फॉर्च्यूनर और एक ऑडी
इस शादी में राजनीति और उद्योग जगत की कई दिग्गज हस्तिया शरीक हुई। लेकिन इस विवाह में सुर्ख़ियो के काबिल रहा दूल्हे को दिया जाने वाला दहेज़। वाल्हेकर परिवार ने लड़के वालो का शाही स्वागत किया और शादी के बाद दूल्हे को एक फॉर्च्यूनर और एक ऑडी कार गिफ्ट की।

बराती भी हुए मालामाल
यही नहीं दूल्हे के 12 सगे और चचेरे भाइयों को 12 रॉयल इनफील्ड बुलेट और बुआ को एक एक्टिवा स्कूटर दिया गया। बारात में शामिल विशिष्ट अतिथियों को सोने के सिक्के और अंगूठियां भी दी गईं। इस शादी के लिए भव्य मंडप को सजाया गया था। साथ ही साथ इस शादी में 100 से भी अधिक व्यंजन बनाए गए थे।

दुल्हन के पिता बोले- दूल्हे ने खरीदी गाड़िया
इस शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद दुल्हन के पिता ने सफाई देते हुए कहा की वह गाड़िया खुद दूल्हे ने खरीदी है जिन्हे शादी में दिखाने के लिए रखा गया था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »