18 Apr 2024, 09:45:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

दुनिया के सबसे मोटे व्यक्ति की मौत, 444 किलोग्राम था वजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2015 2:52PM | Updated Date: Dec 26 2015 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। मैक्सिको में रहने वाले दुनिया के सबसे मोटे व्यक्ति अंद्रे मोरीनो सीपुलवेदा की हृदय गति रूक जाने से शुक्रवार को  क्रिसमस के दिन मौत हो गई। इस साल अक्टूबर में उनका वजन 444 किलोग्राम था। मोरिनो के प्रवक्ता कारमेन पालाकोस ने बताया कि स्थानीय समय के मुताबिक कल सुबह साढे़ आठ बजे मैक्सिको के सोनोरा प्रांत के सिउडाड ओब्रेगोन से एम्बुलेंस से सेन जोस के अस्पताल में ले जाते वक्त मोरिनो का निधन हुआ। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह इस समय दुनिया के सबसे मोटे व्यक्ति थे।

पालाकोस के मुताबिक एक समय उनका वजन 444 किलोग्राम था लेकिन इस वर्ष अक्टूबर में बेरिएट्रिक सर्जरी के बाद उनका वजन कुछ कम हुआ था और सर्जरी के बाद वह बिना किसी बाहरी मदद के सांस ले रहे थे।

मैक्सिको को मोटे लोगों के देश के तौर पर जाना जाता है और 2013 में उसे दुनिया के सबसे मोटे लोगों का देश घोषित किया गया था। मोरीनो से पहले दुनिया में सबसे मोटे व्यक्ति का खिताब मैक्सिको के ही मैन्यूल उरीबे के नाम था, जो 597 किलोग्राम के थे। पिछले वर्ष 48 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »