23 Apr 2024, 19:13:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ट्रांसजेंडर पुरूष ने गर्भ धारण करके बनाया नया इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2015 11:53AM | Updated Date: Dec 25 2015 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोगोटा। इक्वाडोर के एक ट्रांसजेंडर जोड़े में पुरूष साथी ने गर्भ धारण करके एक नया इतिहास बनाया है।  फर्नांडो मचाडो और डायने रोड्रिगेज ने गर्भ धारण करने की जानकारी इस माह की शुरूआत में सोशल मीडिया पर दी थी। ऐसा माना जा रहा है कि यह दक्षिण अमेरिकी में अपनी तरह का पहला ऐसा मामला है। इस खबर ने भारी संख्या में लोगों का ध्यान खींचा है।

डायने इक्वाडोर में एलजीबीटी समुदाय की एक प्रमुख कार्यकर्ता हैं। डायने ने कहा कि वह और वेनेजुएला में जन्मे उनके साथी ने गर्भ धारण करने की बात को इसलिए सार्वजनिक किया ताकि रोमन कैथोलिक समाज के नजरिए को बदला जा सके।    डायने ने एपी से कहा,  हम ट्रांसजेंडरों को लेकर मौजूद मिथकों को समाप्त करना चाहते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »