18 Apr 2024, 19:54:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

मौत के 17 साल बाद अपने गांव लौटा युवक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2015 12:05PM | Updated Date: Dec 24 2015 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामपुर। रामपुर गांव में अजीबोगरीब मामले सामने आया है। यहां मौत के 17 साल बाद युवक अपने गांव लौट आया। खबर के मुताबिक जब वह दो साल का था तब उसे सांप ने डस लिया था और उसकी मौत हो गई थी।

इसके बाद परिजनों ने कब्र में दफना दिया था। लेकिन, जब ग्रामीणों ने उसे सपेरे के पास देखा तो पहचान लिया और उसके परिजनों को सूचित किया। सूत्रों के मुताबिक गांव पीपली नायक निवासी चंद्रपाल के दो साल के बेटे अंकित की सांप के डंसने से 17 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी।

परिजनों ने शव को गांव के बाहर बने तालाब के पास दफन कर दिया था। दो दिन तक शव कब्र में रहा। इस बीच सपेरे भी गांव में रहे। तीसरे दिन कब्र से शव गायब हो गया और सपेरे भी चले गए, जिससे परिजनों का सपेरों पर संदेह हो गया। उनका अनुमान था कि सपेरे शव निकालकर ले गए हैं।

परिजनों ने सपेरों को काफी तलाशा पर सपेरे नहीं मिले। इस पर परिजन शांत होकर बैठ गए। बुधवार दोपहर तीन सपेरे गांव में सांप का तमाशा दिखाने पहुंचे तो उनके साथ 19 वर्ष का युवक भी था। ग्रामीणों और परिजनों ने लड़के को पहचान लिया।

युवक के दांये हाथ पर सांप के काटने व चीरे का निशान भी था। परिजनों ने 17 वर्ष पूर्व गांव में तांत्रिक को भी दिखाया था। उसने भी उसकी पहचान अंकित के रूप में की।

सपेरे सुभाष व उसके साथियों का कहना था कि युवक पलवल, हरियाणा निवासी रोहित पुत्र रमेश है जो उसका भांजा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में खींचतान हुई। मामला गरमाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »