25 Apr 2024, 16:07:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

इस देश में क्रिसमस मनाने पर होगी पांच साल की जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2015 4:36PM | Updated Date: Dec 22 2015 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रुनई। जहां एक ओर दुनिया के सभी देशों में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर हैं, लोग जश्न में डूबे हैं, वहीं दूसरी ओर ब्रुनई के सुल्तान ने क्रिसमस मनाने पर जेल की सजा देने का ऐलान कर दिया है। सुल्तान ने घोषणा की है कि अगर कोई भी क्रिसमस मनाते पकड़ा गया तो पांच साल तक जेल में डाल दिया जाएगा।

बोर्नियो द्वीप पर स्थित इस मुस्लिम देश के सुल्तान ने कहा है कि किसी को भी क्रिसमस के मौके पर बधाई देते हुए भी पाया गया या किसी ने सैंटा जैसी टोपी पहनी तो उसे जेल की सजा भुगतनी पड़ेगी।

हालांकि गैरमुस्लिम समुदाय के लोगों को क्रिसमस मनाने की अनुमति है लेकिन वे अपने समुदाय से बाहर नहीं जाएंगे और पहले प्रशासन को सूचित करेंगे। इस देश की कुल आबादी करीब 420,000 है। इनमें 65 प्रतिशत मुस्लिम हैं।

ब्रुनई में धार्मिक मामलों के मंत्री ने अपने एक बयान में कहा, इसको मानना इसलिए जरूरी है ताकि क्रिसमस के खुलेआम जश्न और किसी तरह के हंगामे पर नियंत्रण पाया जा सके। क्रिसमस के जश्न से हमारी इस्लामिक आस्था प्रभावित होती है।

इस महीने की शुरुआत में मुस्लिमों के इमामों के एक ग्रुप ने चेतावनी दी थी कि ऐसे किसी भी उत्सव को नहीं मनाना है जो गैर इस्लामिक है। बोर्नियो बुलेटिन के मुताबिक, इमामों ने कहा था, क्रिसमस के जश्न के दौरान मुस्लिम भी ईसाइयों की तरह व्यवहार करते हैं।

वे क्रॉस पहनते हैं, कैंडल जलाते हैं, क्रिसमस ट्री बनाते हैं, उनके धार्मिक गीत गाते हैं और क्रिसमस की बधाई देकर उनके धर्म की तारीफ भी करते हैं। ये सारी गतिविधियां इस्लाम के खिलाफ हैं। सुल्तान इस आदेश के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इसका विरोध करना शुरू किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »