28 Mar 2024, 18:51:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

चीन में बना सबसे बड़ा और ऊँचा शीशे का पूल, नाम रखने की प्रतियोगिता शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2015 12:13PM | Updated Date: Dec 22 2015 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के हुनान प्रांत में दुनिया के सबसे बड़े और ऊंचे शीशे के पुल को लेकर एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। दरअसल यह प्रतियोगिता इस पुल का नाम रखे जाने को लेकर आयोजित की गई।

शीशे का पुल 430 मीटर लंबा है और इस पर दुनिया की सबसे सीधी ढाल वाली जिप लाइन है तथा इसका बंजी प्लेटफॉर्म सबसे ऊंचा है। इस अनोखे पुल का निर्माण कार्य तीन दिसंबर को पूरा हो गया और इसे अगले साल मई से पहले जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

पुल का नाम सुझाने के लिए प्रविष्टियां भेजने की आखिरी तारीख 29 फरवरी है। नाम में 10 से ज्यादा चीनी अक्षर नहीं होने चाहिए। झांगजियाजिए, डैक्सियागू (विशाल दर्रा) और ‘शीशे का पुल’ जैसे नामों पर गौर नहीं किया जाएगा।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »