25 Apr 2024, 19:35:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

'गाय' माता बनी पर्सनालिटी ऑफ द ईयर 2015

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2015 10:12AM | Updated Date: Dec 22 2015 10:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सर्च इंजिन याहू इंडिया का कहना है कि इस साल उसके विभिन्न प्लेटफार्म पर ‘गाय’ शब्द की खूब चर्चा हुई और भोली भाली गाय उसके लिए आॅनलाइन दुनिया की पर्सनालिटी आॅफ द ईयर बन गई।

याहू ने भारत के लिए सालाना समीक्षा (2015) में यह निष्कर्ष निकाला है। इस समीक्षा व साल भर की सबसे चर्चित घटनाओं, हस्तियों, मुद्दों पर विचार करता है। इसके अनुसार आॅनलाइन दुनिया में इस साल गाय शब्द उस समय अचानक चर्चा में आया, जबकि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

इसके बाद तो अनेक घटनाओं के चलते यह शब्द कहीं न कहीं चर्चा में बना रहा। इसके अनुसार राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल भी सबसे चर्चित (टॉप न्यूजमेकर) में से एक रहे। इस श्रेणी में नीतीश कुमार व अरविंद केजरीवाल भी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »