20 Apr 2024, 03:39:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

मृत पति के साथ कई हफ्ते तक रही भारतीय महिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2015 12:20PM | Updated Date: Dec 19 2015 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। न्यूजीलैंड में सामने आए एक 'अजीबोगरीब' घटना में भारतीय मूल की एक महिला ने कई सप्ताह तक अपने मृत पति के सड़े गले शव को नहलाया और उसकी देखभाल करती रही।

वह यह मानने के लिए तैयार ही नहीं थी कि उसके पति की मौत हो चुकी है। यह घटना उत्तरी वेलिंगटन की है जहां पर यह भारतवंशी दंपति रह रहा था। उनकी उम्र साठ साल के आसपास है।

अगस्त के आखिर में मिला कंकाल बुरी तरह सड़ गल चुका था और व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने दांतों के रिकार्ड से पुष्टि की। डिटेक्टिव सीनियर सार्जेंट ग्रांट फर्गुसन ने कहा कि शव बुरी तरह सड़ चुका था और पहचान तक मुश्किल थी।

मिली जानकारी के मुताबिक सबसे बड़ी चुनौती तो यह थी कि पत्नी इंकार कर रही थी कि उसके पति का शव है। पुलिस को पहचान के लिए लंबी चौड़ी प्रकिया अपनानी पड़ी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »