29 Mar 2024, 06:21:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

एफिल टॉवर से भी ऊंचा ब्रिज बनाएगी इंडियन रेलवे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2015 1:30PM | Updated Date: Dec 18 2015 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में इंडियन रेलवे एक ऐसा ब्रिज बना रही है जो विश्व के आश्चर्य में शुमार होगा। चिनाब नदी के ऊपर भारतीय रेल 359 मीटर ऊंचा ब्रिज बनवा रही है। यह ब्रिज एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा होगा। ब्रिज इतना मजबूत होगा कि रिक्टर स्केल पर 8 तीव्रता का भूकंप भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। रेलवे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

1315 मीटर होगा लंबा
यह ब्रिज चिनाब नदी पर रियासी जिले के बक्कल और कौरी के बीच में बनाया जा रहा है। ब्रिज 1315 मीटर लंबा होगा। मार्च में 2016 में जब यह बनकर तैयार होगा तो भारत के पास दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज का भी ताज होगा।

इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना
इस ब्रिज को उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक बनाया जा रहा है। इसे स्वतंत्र भारत का सबसे चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट माना जा रहा है। डिजाइन और कंस्ट्रक्शन के लिहाज से भी ये अद्भुत है। इस पूरे प्रोजेक्ट की कॉस्ट 512 करोड़ रुपए है। इसकी उम्र 120 साल बताई जा रही है। हिमालय के पहाड़ों के बीच इस ब्रिज को बनाना इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »